google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

यहां मसाज के बहाने परोसी जा रही थी कमसिनों की देह, ऐसे खुला राज, 11 लड़कियां मौके से हुई बरामद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में शाहदरा के आंनद विहार स्थित क्रॉस रीवर माल के एक स्पा व मसाज सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 11 लड़कियों समेत 12 को गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। नगर निगम की तरफ से उसका चालान भी किया गया था। पुलिस पकड़े गए स्पा सेंटर मालिक सुनील कत्याल से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

शाहदरा के डीसीपी आर सत्य सुंदरम ने बताया कि शनिवार को जिले के स्पेशल स्टॉफ टीम को आनंद विहार स्थित क्रॉस रीवर माल के एक स्पा व मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां माल के प्रथम तल पर हीवेन नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। वहां स्पा का मालिक सुनील मिला। उसने मसाज के लिए एक हजार रुपये की मांग की। फिर पसंद करने के लिए 11 लड़कियों को दिखाया। इसके साथ ही सेक्स के लिए एक हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा।

अंदर से ग्राहक ने मिस्ड कॉल कर सूचना दे दी। पुलिस की टीम अंदर पहुंची और स्पा मालिक सुनील समेत 11 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 53 वर्षीय सुनील कत्याल गीता कॉलोनी में रहता है। वह माल में अवैध रूप से स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहा था। (प्रदर्शित चित्र सांकेतिक है)

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close