google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रामपुर

आश्चर्यजनक सच, सांप के जोड़ों ने कर दी बिजली गुल, 24 घंटे बाद भी बाधित है बिजली

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। क्या आप विश्वास करेंगे कि सांप का जोड़ा क्या सौ गांव में अंधेरा कर सकता है? शायद एकबारगी विश्वास नहीं होगा। लेकिन, रामपुर जिले में ऐसा हुआ है, सांप का जोड़ा आने से बिजली के तारों में फाल्ट हो गया, कई तार टूट गए और सिहारी बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। यहां तक कि 24 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।

रामपुर जिले में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी आने पर जगह-जगह बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए, जिससे बिजली बाधित हो गई। बिजली कर्मचारियों ने तत्परता दिखाकर पेड़ों को खंभों से हटाया और बिजली सप्लाई चालू कर दी। इसी दौरान सांप का एक जोड़ा बिजली के तारों पर आ गया। इससे फाल्ट होने के साथ सप्लाई ठप हो गई।

बिजली कर्मचारी रात भर लाइन में आए फाल्ट ढूंढते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जंगल में बिजली के खंभे पर सांप का जोड़ा लटका मिला। इसकी वजह से फाल्ट हो गया था और कई तार भी टूट गए थे। गुरुवार शाम तक सिहारी बिजली घर से सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है।

जेई भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आंधी आने पर बिजली के खंभों पर गिरे पेड़ों को हटा दिया गया था, लेकिन जंगल में सांप का एक जोड़ा बिजली के तारों पर गिर गया और आधा दर्जन तार शार्ट सर्किट होने पर जमीन पर गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। तारों की मरम्मत कराई जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों जहरीले सांप को लेकर एक घटना रामपुर में चर्चा का विषय बनी थी। अब इसे अंधविश्वास कहा जाए या संयोग, लेकिन यह सच है कि एक व्यक्ति को नाग ने अब तक सात बार डसा है। बकौल युवक ने उसने कुछ दिन पहले जोडे़ के एक सांप को मारकर जमीन में गाड़ दिया था।

अहसान उर्फ बबलू अपने गांव से सटे एक कृषि फार्म पर नौकरी करते हैं। सात माह पहले इसी फार्म पर उनका सामना सांप के जोड़े से हो गया था। इस पर उसने जोड़े के एक सांप को को लाठी से मार दिया था, जबकि बचकर निकला। इसके बाद नाग का बदला लेने का खेल शुरू हो गया। नाग ने मौका पाकर कुछ दिन के बाद उसे डस लिया था। तब तुरंत उपचार के कारण उसकी जान बच गई।

इसके महीनेभर बाद फिर डस लिया। उसने इलाज करा लिया और बच गया। अब तक वह सांप द्वारा सात बार डस जा चुका है। लेकिन हर बार इलाज के जरिये उसकी जान बच रही है। तीन दिन पहले भी उसे सांप ने डसा, लेकिन वह बच गया। वह सरदार वीरेंद्र सिंह से इलाज कराता है, वह उसे दवा पिलाते हैं और उसकी जान बच जाती है। बेनजीर लंबे समय से सांप काटने पर मरीजों का इलाज करते आ रहे हैं।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close