google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

नायाब पहल ; विधायक ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए की ऐसी व्यवस्था कि हो रही है सरेआम चर्चा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर नव निर्वाचित भाजपा विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने एक और ऐसा काम किया है जिसकी क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। शलभ ने लखनऊ में मिला विधायक आवास क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया है। उसे देवरिया सेवा सदन के नाम से जाना जाएगा। डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने विधानसभा द्वारा लखनऊ के दारुलशफा विधायक निवास में आवंटित आवास का नाम देवरिया सेवा सदन रखा है।

देवरिया सदन में देवरिया की जनता यदि लखनऊ में प्रवास की व्यवस्था कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो उनकी सेवा में देवरिया सेवा सदन उपलब्ध रहेगा। विधायक डा. मणि ने इसका पूजन अर्चन किया। देवरिया सदन में जगह की उपलब्धता के आधार पर सूचना के साथ आवास का कभी भी उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए 24 घंटे वहां सहायक भी मौजूद रहेंगे जो देवरिया के लोगों की सेवा करेंगे।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले देवरिया के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निवास को आम जनता के लिए समर्पित करने की पहल की गई है। यह अब तक का यह अभिनव पहल है। अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस तरह की पहल नहीं की थी। इसकी जिले में हर जगह चर्चा हो रही है।

किसी भी काम से लखनऊ जाने वाले देवरिया के जरूरतमंद लोगों को अब रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर रहने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। देवरिया सदन में जाकर विश्राम करने के साथ वहां भोजन भी कर सकेंगे। इससे लोगों का जहां पैसा बचेचा, वहीं आराम भी मिलेगा।

भोजन की सुविधा जल्द शुरू करा दी जाएगी। जनपद की सेवा की भावना के साथ इस आवास को व्यवस्थित कराते हुए इसे देवरिया सेवा सदन का नाम दिया गया है। जो भी लखनऊ में प्रवास की व्यवस्था कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो उनकी सेवा में देवरिया सेवा सदन उपलब्ध रहेगा। जनता की सेवा मेरा धर्म है। – डा. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक, देवरिया सदर।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close