google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

प्रेमी संग शादी करने की फरियाद लेकर युवती आई थाने ; मामला सबसे हटकर है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

सिर्फ अपराध और अपराधियों से जुड़े मामले ही पुलिस अधिकारियों के सामने नहीं आते। कुछ अलग मामले भी सामने आते हैं। ताजा मामला एक युवती से जुड़ा है। वह गुरुवार को एसएसपी के सामने पेश हुई और एसएसपी से कहा कि एसओ महिला थाना को आदेश दें। वह उनके प्रेमी को थाने बुलाएं। उसे समझाएं। पुलिस चाहेगी तो प्रेमी शादी को तैयार हो जाएगा। वह मुकदमा नहीं लिखाना चाहती। वह सिर्फ अपना सुख चैन दोबारा से चाहती है।

युवती यमुनापार इलाके की रहने वाली है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि तांतपुर स्थित एक कंपनी में तैनात युवक से उसके प्रेम संबंध थे। युवक कंपनी के मालिक का साला है। जब वह उसके साथ थी तो बहुत खुश थी। अब साथ नहीं है तो बहुत दुखी रहती है। उसे खुश रहना है। पुलिस  ही उसकी खुशी लौटा सकती है। उसकी जिंदगी बसा सकती है। 

युवक नहीं करना चाहता शादी

युवक उससे शादी नहीं करना चाहता है। युवती के मुताबिक, कंपनी के मालिक ने उसे धमकाया है। उसका वेतन भी नहीं दिया है। जबकि पूर्व में कंपनी मालिक ने उससे कहा था कि शादी करा देंगे। वह थाने गई थी। पुलिस ने एक बार उसके प्रेमी से बातचीत भी की थी। प्रेमी घबरा गया। कहने लगा कि शादी कर लेगा। पुलिस बीच से हट गई तो प्रेमी फिर मुकर गया। वह चाहती है कि पुलिस उसकी शादी कराए। वह हाथ जोड़ती है। विनती करती है। 

युवक की होगी काउंसलिंग 

एसएसपी ने युवती को समझाया। उससे कहा कि पुलिस जबरन किसी की शादी नहीं करा सकती है। पुलिस युवक को बुलाकर काउंसलिंग कराएगी। उसे समझाएगी। वह एसओ महिला थाने को निर्देशित कर रहे हैं। पुलिस शादी के लिए किसी को डराएगी नहीं। युवती खुश हो गई। बोली एक बार थाने आ जाएगा तो शादी कर लेगा। उसकी खुशी वापस लौट आएगी।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दिन दहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें… . दारु के ठेके पर लगा था ये बोर्ड तो डीएम की पड़ी नजर, फिर जो हुआ उसकी किसी ने सोचा भी नहीं था

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close