google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशदेवरिया

मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के 42वे स्थापना दिवस पर सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना और पार्टी के हितों के लिए कार्य का संकल्‍प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यालय एवं समता निवास पर ध्वाजारोहण भी किया गया। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय से सांसद आवास तक शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान पार्टी के स्‍थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्‍साह रहा।

सुबह से ही पार्टी स्‍तर के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में जुटान हुई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सांसद रविन्द्र कुशवाहा के साथ भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सम्बोधन को सुना।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवम अटलबिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्‍ठ नेताओं ने अपने घरों में भाजपा के झंडे को फहराया।

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी आज विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है. बीते 7 सालों में मोदी सरकार ने देश में कई बड़े कदम उठाए। भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है।

पार्टी की स्थापना को अब पूरे 42 साल हो चुके हैं। 1984 में दो सीटों वाली पार्टी आज पूर्ण बहुमत में है. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी देश के कई राज्यों में सत्तासीन है। 2014 से पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में भाजपा की चल रही है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सिर पर नई ‘भगवा’ टोपी आकर्षण का केंद्र रही। अब यही केसरिया टोपी भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान होगी।

उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, अमरेश सिंह बबलू, बृजेश उपाध्याय, रविन्द्र श्रीवास्तव, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, बचनदेव गोंड़, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, रविशंकर मिश्र रामू, रणधीर गुप्ता, सुनील स्नेही, जितेंद्र सिंह, रामनयन सिंह, धनञ्जय चतुर्वेदी, संजय कुशवाहा, अमरदत्त यादव, रवि कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, रत्नेश मिश्र, अवधेश मद्देशिया, पिंटू तिवारी, अशोक कुशवाहा, अशोक सिंह, राजेश सिंह, अशोक तिवारी, विकास रौनियार, अनूप मिश्रा, प्रदीप गोंड़, छोटेलाल गुप्ता, राघवेंद्र पासवान, इंद्रजित मौर्य, विनय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close