google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महाराजगंज

मुठभेड़ के बाद 25हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार ; कैश वैन लूट में था वांछित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

महराजगंज,  देवरिया के बरहज में सोमवार को कैश वैन लूट के प्रयास में वांछित  चल रहे 25 हजार  के इनामी बदमाश दीपक पांडेय को महराजगंज की पनियरा पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में भौराबारी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक अवैध असलहा और एक बाइक की बरामदगी हुई है।

आरोपित नेपाल भागने की फिराक में था। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार को देवरिया के बरहज में दिनदहाड़े बरहज गली (बजाजी रोड) में रुपयों से भरा बैग लूटने के प्रयास में एचडीएफसी बैंक के कैश वैन  कस्टोडियन  प्रभुनाथ पांडेय को गोली मार दी गई थी।

इस घटना में पनियरा थाना क्षेत्र के औराहिया का दीपक पांडेय भी शामिल था। घटना के बाद आरोपित नेपाल भागने की फिराक में था।  इधर देवरिया की घटना को लेकर सतर्क  पनियरा थानेदार रामाज्ञा सिंह टीम  के साथ  परतावल-कैंपियरगंज मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी 10:30 बजे के आस पास कैंपियरगंज की तरफ से बाइक से आया आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । पुलिस की तरफ से भी चली दो राउंड फायरिंग में आरोपित के दाएं पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close