google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज
Trending

चर्चित वार्ड ब्वाय की मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, पढ़कर रह जाएंगे दंग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज। थाना जार्जटाउन क्षेत्रान्तर्गत चर्चित वार्ड ब्वाय की मर्डर मिस्ट्री का स्थानीय पुलिस, सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा मात्र 96 घंटे के अन्दर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य षडयंत्रकारी (मृतक की पत्नी)/वादिनी को उसके 3 साथियों सहित गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया।

आप की जानकारी के लिए बता दें कि मृतक पंकज पटेल पुत्र स्व रामराज पटेल वार्ड बॉय के रूप में मृतक आश्रित के रूप में मेडिकल कालेज में नौकरी करता था और वहीं पर सरकारी आवास में रहता भी था, जिसकी रक्त रंजित डेड बॉडी 20 मार्च को उसी आवास में मिली थी।

पुलिस ने घटना का खुलासा 96 घँटे में कर दिया जो काबिल ए तारीफ है।पुलिस के खुलासे में ये बात सामने आई कि मृतक संजय पटेल शराब का आदी था और उसकी अपनी पत्नी से मधुर सम्बन्ध नही थे। इसी बीच संजय का एक करीबी मित्र अल्लापुर निवासी गोलू उर्फ सुरेंद्र(24) पुत्र पतंगी लाल 132 नया गांव अल्लापुर का मृतक संजय की पत्नी से मधुर सम्बन्ध बन गए। गोलू उर्फ सुरेंद्र ने मृतक की पत्नी के साथ पूर्व सुनयोजित षड़यंत्र के क्रम में उसने अपने दो और मित्रों अजीत कुमार व विशाल भारतीय को मिलाकर होली के दिन सजंय के सरकारी आवास पर पहुँच कर साथ मे शराब की पार्टी की और इसी बहाने संजय की चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी।

पकड़े गए अभियुक्त के बयान व सबूत के आधार पर मृतक की पत्नी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वाराअभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close