google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राष्ट्रीय

नेता, अभिनेता, आम पब्लिक या ट्रांसजेंडर सभी दिखे रंगीन ; सीमा पर तैनात जवानों ने भी लूटी रंगीनियां

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

प्रकाश सिंह चौहान की रिपोर्ट

दो सालों से कोरोना के साए में होली के रंग मानों कुछ फीके पड़े गए थे, लेकिन साल 2022 की होली में होरियारों ने सारी कसर पूरी कर दी। पूरे देश से बिना किसी पाबंदी के होली के रंगों में सराबोर तस्वीरें सामने आ रही हैं।

देश में कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण आई तीसरी लहर का बहुत ज्यादा व्यापक असर नहीं दिखा। जिसका एक बड़ा कारण देश में सफल कोरोना टीकाकरण को माना जा रहा है। देश में टीकाकरण 180 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े को पार कर चुका है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब बच्चों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया।

होली से पहले ही देश के करीब-करीब सभी प्रदेशों में कोरोना पाबंदियों को समाप्त कर दिया गया था। क्योंकि मौजुदा वक्त में प्रतिदिन के हिसाब से बहुत कम संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

होली के रंगों में सभी का दिखा एक रंग

देश में कोरोना ने साल 2020 में दस्तक दी थी, जिसके बाद से सभी सामान्य चीजें मानों आसामान्य हो गई। बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी जान गवाई, साथ ही संक्रमण के मद्देनजर सरकार की तरफ से कई तरह की पाबंदियां भी लगाई गईं थीं। लेकिन साल 2022 की होली एक नया जोश और नए उत्साह को लेकर आई है।

आज सुबह से ही देश के अलग अलग कोनों से रंगों में सराबोर तस्वीरे सामने आ रहीं। एक तरफ जहां दिल्ली में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत तमाम राजनेताओं ने होली मनाई। वहीं कश्मीर में भी देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच होली का उत्साह नजर आया।

ट्रांसजेंडर समुदाय ने भी मनाया होली का त्यौहार

भुवनेश्वर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौराह मनाया।

देश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने मनाई होली

कश्मीर में सरहद पर तैनात सेना के जवानों ने भी नाच-गाकर होली का जश्न मनाया। सीमा पर बर्फ के बीच जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ गुलाल उड़ाकर त्यौहार मनाया।

141 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close