google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधलखनऊ

रांग काल से हो गई जान पहचान फिर महिला को बहाने से बुलाकर कर दिया ऐसा काम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ । चिनहट थाना पुलिस ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर रेप करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला की उससे रॉंग काल से पहचान दोस्ती में बदली थी। इसके बाद बीमारी का बहाना बनाकर घर बुलाकर रेप किया। फिर लगातार रेप करने लगा था। दूसरी तरफ, बिजनौर पुलिस ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रॉंग काल से हुई दोस्ती, घर बुलाकर उठाया फायदा

इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक, शादीशुदा महिला का शरीरिक शोषण करने वाले हमीपुर निवासी अजय को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप था कि एक दिन रॉंग नंबर मिल गया। इसके बाद से फोन रसीव करने वाले युवक से बात होने लगी। उसके बाद दोस्ती हो गई। उसने बहाना करके 26 फरवरी को बंथरा स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। वहां उसने रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। उसके बाद दोस्ती और प्रेम का वास्ता देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान जब बच्चों से मारपीट करने पर विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।

किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर रेप करने वाला गिरफ्तार

किशोरी को प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म करने का आरोपी।

बिजनौर पुलिस ने रविवार को किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी आशियाना किला चौराहा निवासी सूरज दुबे उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। 29 जनवरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

परिजनों की शिकायत पर किशोरी को आठ मार्च को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी के बयान के आधार पर सूरज पर पॉक्सो एक्ट और रेप की धारा बढ़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close