google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

होली मिलन समारोह में दी होली की शुभकामनाएं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

वीरेंद्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा/औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत खुटहन में रविवार को ईटवां पैक्स अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता व संचालन करते हुए पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने सभी को गुलाल का तिलक लगाते हुए होली और होलिका दहन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

प्रखंड प्रमुख विजय यादव, सोनहथु पैक्स अध्यक्ष श्याम किशोर किशोर सिंह और डिंडिर पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार के होली के रंग वातावरण को उल्लास और उत्साह से भरने के साथ खुशियां फैलाते हैं, उसी प्रकार हमें भी दूसरों के जीवन में खुशी के रंग भरने चाहिए। होली पर्व को विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। लोगों को सदभावना व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने का अपील किया।

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, रास बिहारी सिंह, पूर्व सरपंच हरि प्रसाद सिंह, गया प्रसाद सिंह, विजय सिंह, बुलेट राजा, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजू कुमार, रंजीत कुमार उर्फ खाखू, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, इंद्रदेव सिंह, रवींद्र सिंह यादव, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, वकील सिंह सहित दर्जनों लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close