google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

कवियत्री इंदू रवि को हरिद्वार में मिला प्राइड वूमेन ऑफ इंडिया अवार्ड

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

वीरेंद्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा/औरंगाबाद। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत नरसन गांव के कवियत्री इंदू रवि को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आगमन द्वारा यूपी हरिद्वार में रविवार को आयोजित महिला सम्मान समारोह में प्राइड वूमेन ऑफ इंडिया आवार्ड दिया गया।

आवार्ड मिलने से जिले से लेकर प्रखंड व गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। रविवार को इस बात की जानकारी नरसन गांव के कवियत्री के भाई पवन लाल ने दी। कवियत्री वर्तमान में गाजियाबाद में रह रही हैं।

उन्होंने बताया कि उनका लिखा पुस्तक सृजन के स्वर तथा साहित्यिक एवं सामाजिक योगदानों के लिए यह आवार्ड मिला है। वह लेखिका, कवयित्री के साथ-साथ सामाजिक चिंतक हैं तथा पीएचडी अध्ययन हेतु प्रयासरत हैं। उनकी लेखनी समाज एवं महिलाओं की जागृति के लिए अनवरत चलती रहती है।

उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न साहित्य सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।

समाज सेवा सम्मान 2021 (गाजियाबाद), साहित्य मणि सम्मान (कलम बोलती है साहित्य समूह ), शिक्षा उत्प्रेरक विराट व्यक्तित्व सम्मान (मानवधर्मी साहित्य शोध संस्थान भारत) “भारतीय काव्य गौरव सम्मान “ समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान भारत आदि से अलंकृत होकर अपने गांव एवं शहर का मान बढ़ाया है।

कवियत्री इंदू रवि का कहना है कि यहां तक पहुंचने में उनके पिता एवं गुरु साहित्यकार मोहन लाल रवि के आशीर्वाद के साथ पति कमलेश कुमार का इसमें सबसे बड़ा हाथ है।

 

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close