google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशचुनाव २०२४

यूपी ; पोस्टल बैलेट गिनती में कमल की बढ़त को देख साइकिल की फूल रही हैं सांसें…. पढ़िए अब तक के हालात

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जीशान मेंहदी की रिपोर्ट

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा 109 सीटों पर आगे है। सपा 70 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा आठ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर बढ़त बना ली है। शामली के थाना भवन से मंत्री सुरेश राणा पीछे। जौनपुर के मल्हनी से जेडीयू के धनंजय सिंह आगे। रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह आगे। प्रयागराज पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे। आगरा ग्रामीण से भाजपा की बेबी रानी मौर्य पीछे। अमेठी में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के संजय सिंह पीछे। जगदीशपुर से सपा की विमलेश सरोज आगे चल रहीं। गौरीगंज से सपा के राकेश प्रताप सिंह आगे। अमरोहा सदर से सपा के महबूब अली आगे। रामपुर मनिहारन सीट से भाजपा के देवेन्द्र आगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधान सभा सीटों की गिनती 84 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतों की गणना हो रही है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों सहित 84 कुल मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक पांच आगरा में हैं। इनके अलावा अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ व   आजमगढ़ में दो-दो तथा शेष 69 जिलों में एक-एक मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए सभी 403 विधान सभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली, डा. रणवीर सिंह को मेरठ में एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार एचआर श्रीनिवास को वाराणसी में तैनात किया गया है।

इसके साथ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी मतगणना केन्द्र एवं उसकी परिधि के बाहर अनुमन्य दूरी तक थ्री टियर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके आंतरिक घेरे में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close