google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशकौशांबी

सुहागरात के समय दुल्हन की खौफनाक हरकत सुनकर दंग हैं इलाके के लोग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कौशांबी: जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन की करतूत की वजह से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन ने पहले सुहागरात मनाने से मना करती रही, लेकिन कई दिन बीतने के बाद दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ  शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। जिसके बाद पति दर्द से कराहते हुए पत्नी के कमरे से दूसरे कमरे में नाराज होकर चला गया, उधर पत्नी गहने और नगद रुपए लेकर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया।

पीड़ित शख्स ने बताया कि उनकी शादी मिर्जापुर के विंध्याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उनकी पत्नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं…..योगी के मंत्री ने ये क्यों कह डाला….? वीडियो ? देखिए 

पीड़ित के अनुसार दुल्हन ने मौके का फायदा उठाकर तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई. इसके बाद हैरान परेशान पति पुलिस के पास जा पहुंचा। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close