google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

छात्र छात्राओं को टाइट्रेशन और अन्य विज्ञान से जुड़ी जानकारी दी गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

वीरेंद्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा/औरंगाबाद। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सोमवार को औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान हसपुरा दक्ष पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला का आयोजन किया गया।इसके तहत टाइट्रेशन और अन्य विज्ञान से जुड़ी जानकारी दी गई।

महान विज्ञानी सीवी रमन को नमन करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को विज्ञान के तहत की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।

स्कूल प्रबंधक अभिषेक सिंह ने छात्राओं से कहा कि आप सोचो, उसको जानो यही विज्ञान है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि विज्ञान चारों तरफ मौजूद है। नित्य नए-नए अविष्कार हो रहे हैं। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं। उन्हें बाल-वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है।

दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, अलिया कुमारी, गुड्डू कुमार, सुरुति कुमारी, रौशन कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं विज्ञान प्रयोगशाला में शामिल हुए। शिक्षक मनोज सिंह, गजेंद्र कुमार, नवीन कुमार, सीमा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close