google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चुनाव २०२४लखनऊ

सपा ने जारी किया एक और सूची ; जो आस लगाए बैठे थे काट दिया उनका टिकट

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जीशान मेंहदी की रिपोर्ट

लखनऊ पश्चिम से पूर्व विधायक रेहान नईम का टिकट कट गया है। जबकि उत्तर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र का टिकट कटा है। अखिलेश यादव ने सभी दावेदारों के साथ सोमवार शाम बैठक कर प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। सपा ने 2017 का चुनाव हारने वाले गोमती यादव और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौरिया को दोबारा मौका दिया है।

लखनऊ की छह सीटों के साथ ही उन्नाव की बांगरमऊ , रायबरेली की बछरावां, सुलतानपुर की इसौली और बांदा की बबेरू सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा है। आज पांचवीं सूची में उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना आल्वी, लखनऊ के बख्शी तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मल्होत्रा, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेली के बछरावां से श्यामसुंदर भारती, सुल्तानपुर के इसौली ताहिर खान, बांदा के बबेरू से विशंभर यादव को टिकट दिया है।

लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को टिकट दिया गया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र का टिकट काटा है। पूजा शुक्ला ने लवि में छात्र आंदोलन के समय सक्रियता दिखाई थी। एनआरसी विरोध के कारण पूजा शुक्ला को जेल जाना पड़ा था। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने इस बार भी अनुराग भदौरिया को टिकट दिया है। अनुराग भदौरिया 2017 के चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के सिम्बल पर लड़े थे और भाजपा के आशुतोष टंडन से हार गए थे। लखनऊ मध्य में पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा सपा प्रत्याशी होंगे।

वह 2017 के चुनाव में इसी सीट से भाजपा के ब्रजेश पाठक से करीब पांच हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। इसी तरह लखनऊ कैंट से सपा ने पार्षद राजू गांधी को उतारा है।इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। यहां से नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित की भी इस बार दावेदारी थी। पार्टी ने अभी सरोजनीनगर का उम्मीदवार तय नही किया है। यहां से अखिलेश यादव के परिवार से अनुराग यादव और बसपा से आये शिव शंकर सिंह शंकरी भी दावेदार हैं। मलिहाबाद से पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने टिकट वापस किया है। इस सीट पर भी पार्टी को नया उम्मीदवार तय करना है।

आपको बता दें कि इस पहले सपा ने पहली सूची में 159 नामों घोषणा की थी। सपा ने पहली सूची में 31 मुस्लिमों को टिकट दिया था। वहीं पार्टी ने 20 यादव प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद सपा की दूसरी लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सपा ने इस सूची में खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को टिकट दिया। इसके तीसरी सूची 56 और फिर 08 और उसके बाद 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण के लिए 14 जनवरी से ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई थी।वहीं 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है जबकि विधानसभा चुनावों का परिणाम 10 मार्च को आएगा।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close