आजमगढ़ के मोहम्मदपुर में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश को शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए अंबिका सेवा संस्थान ने सम्मानित किया।
जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट
आजमगढ़। मोहम्मदपुर विकासखंड में शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने वाले खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सामाजिक संस्था अंबिका सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।
दरअसल, रवि प्रकाश ने मोहम्मदपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विद्यालयों में सिर्फ शैक्षणिक सुधार ही नहीं किए, बल्कि पौधरोपण अभियान जैसी हरित पहल में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विशेष रूप से यह देखा गया कि उन्होंने अध्यापकों और अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर पौधरोपण जैसे अभियानों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। यह न सिर्फ उनके अच्छे व्यवहार का प्रतीक है, बल्कि उनके नेतृत्व की कार्यशैली को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर अभिषेक उपाध्याय ने कहा, “समाज में जो लोग सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, उनके कार्यों की सराहना की जानी चाहिए, जिससे न केवल उन्हें प्रोत्साहन मिले बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके।”
सम्मान समारोह में मास्टर सुजीत सिंह, रवि चौहान, पवन अस्थाना और लकी श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।