google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायगढ़

आयकर कार्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA0001
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
149 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

रायगढ़। रायगढ़ के आयकर कार्यालय प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयकर अधिकारियों, कर्मचारियों, कर सलाहकारों और अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

[the_ad id=”122669″]

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद आयकर अधिकारी सुजीत विश्वास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले रायगढ़ के महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की रक्षा में तत्पर वीर जवानों को भी याद किया।

उन्होंने रायगढ़ के पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित किशोरी मोहन त्रिपाठी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हर रायगढ़वासी को गौरवान्वित करता है।

आयकर अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और सहनशीलता की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत हमेशा से शांति और अखंडता का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी से अपने कर दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की।

आयकर अधिकारी के.के. पुरोहित ने संविधान की महत्ता पर बात की और उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के उन सपूतों को याद किया जिन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है और यह कई विशेषताओं से युक्त है।

आयकर सलाहकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि भारत को आजादी के बाद भी ब्रिटिश शासन के तहत बनाए गए 1935 के अधिनियम से चलाया जा रहा था। लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान के लागू होने के साथ ही गवर्नर जनरल के शासन का अंत हुआ और भारत एक पूर्ण गणतंत्र बन गया। उन्होंने रायगढ़ के त्रिपाठी परिवार के योगदान को याद करते हुए स्वर्गीय पंडित किशोरी मोहन त्रिपाठी और उनके सुपौत्र शहीद विप्लव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुमारी तान्या, कुमारी काव्या और मास्टर सक्षम ने गणतंत्र दिवस पर अपने प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए।

समारोह में रायगढ़ आयकर कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर सलाहकार, अधिवक्ता और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा मोटवानी, आयकर सलाहकार संघ के सचिव, सीए अरुण अग्रवाल, राजेश जैन, अमित मोदी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिकारी देवनारायण नायक ने किया। उन्होंने सभी आगंतुकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close