google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

दीपोत्सव पर अजय राय का सवाल: एक दीए से भी पूजा हो सकती थी फिर 25 लाख क्यों? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार सरयू तट पर दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ 25 लाख दीये जलाकर दीपावली का जश्न मना रही है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। अजय राय का कहना है कि एक दीया जलाकर भी भगवान की पूजा हो सकती है, क्योंकि यह आस्था और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के बाद गरीब लोग दीयों में बचे तेल को इकट्ठा करके अपने घर ले जाते हैं और कई बार दीयों को हटाने के लिए उन्हें सरयू नदी में डाल दिया जाता है।

अजय राय ने स्पष्ट किया कि दीपोत्सव का आयोजन होना चाहिए और वह इसके खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके आराध्य हैं और भव्यता से उनकी पूजा होनी चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पूजा और आस्था के लिए भव्यता जरूरी नहीं है। राय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक दीये से भी भगवान की अराधना की जा सकती है, और यह श्रद्धा का प्रश्न है, दिखावे का नहीं।

इसके अलावा, अजय राय ने योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ को महज एक ‘दिखावटी’ चीज बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वोट घट रहे हैं और इसी कारण वे परेशान हैं। राय ने हालिया घटनाओं का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के लोग महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं और इसी साल वाराणसी में एक युवती के साथ भाजपा के तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया। राय ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता अब इन मुद्दों पर जागरूक हो चुकी है और भाजपा के दिखावटी नारों को पहचान चुकी है।

राय का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में है और भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब इन मामलों को लेकर एकजुट है और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

196 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close