google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बागपत

जिंदा शख्स की हत्या के जुर्म में दो साल से जेल में बंद युवक की बातें सुनकर जज साहब के भी उड़ गए तोते

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक युवक दो साल से जिंदा शख्स की हत्या की सजा जेल में काट रहा है। आरोपी अब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जमानत पर बाहर आकर कोर्ट के चक्कर लगा रहा है।

उसका दावा है कि जिस शख्स की हत्या का आरोप उस पर है, वह पड़ोसी देश पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद है। बागपत के इस मामले को समझने के लिए दो साल पीछे जाना होगा।

दरअसल 12 अगस्त 2022 को गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के एक गांव में अज्ञात लाश मिली थी। जिसकी 16 अगस्त 2022 को मुरादनगर के नेकपुर गांव के शख्स के कपड़ों के आधार पर शिनाख्त तेजवीर के रूप में की गई थी।

जिसके बाद बागपत के चमरावल गांव में रहने वाले गौरव त्यागी सहित 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगा था। मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते गौरव त्यागी को UP पुलिस ने अरेस्ट किया और जेल भेज दिया था। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों बाद गांव में खुफिया विभाग/एलआईयू की टीम एक फोटो के साथ नेकपुर गांव पहुंची और फोटो में दिख रहे जिस शख्स की शिनाख्त की गई, वो तेजवीर था।

इसे भी पढें  सिरोही में जिला कांग्रेस कमेटी डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

पीड़ित ने कोर्ट से लगाई गुहार

खुफिया विभाग के लोगों ने उन्हें बताया कि तेजवीर फिलहाल पाकिस्तान की सेंट्रल जेल लाहौर में बंद है। जिसके बाद ये बात जैसे-तैसे गौरव त्यागी और उसके परिजनों को पता लगी तो इन लोगों ने RTI के तहत जानकारी मांगी थी।

पीड़ित के वकील अनुज ढाका का कहना है कि पता चला है कि जिस तेजवीर की हत्या की सजा गौरव 2 साल से काट रहा है, वह पाकिस्तान में बंद है। जिसके चलते अब युवक कोर्ट की शरण मे पहुंचा है और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए चक्कर काट रहा है।

वहीं, इस मामले में बागपत पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल वे लोग कुछ नहीं कह सकते।

179 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close