google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

‘एक रात के लिए दुल्हन बन जाओ’, दंबग ने महिला से की डिमांड, नहीं मानी तो.. महिला को निर्वस्त्र किया और…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

झांसी। जिले से हैवानियत की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दबंग ने महिला से एक रात के लिए दुल्हन बनने की डिमांड रखी। महिला नहीं मानी तो दबंग ने सारी हदें पार करते हुए एक-एक कर उसके सारे कपड़े उतार दिए। 

निर्वस्त्र करने के बाद दबंग ने जमकर पिटाई की। उसके बाद महिला को गांव के प्रधान ने बचाया। इस दौरान दबंग धमकी देते फरार हो गया। 

बता दें कि पूरा मामला कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ रहती है और दुकान चलाती है।

महिला का पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है। इसी बात का फायदा उठाकर दबंग उसकी दुकान में पहुंचा और महिला के साथ अश्लील बात करने लगा। इस दौरान उसने संबंध बनाने की डिमांड रखते हुए कहा एक रात के लिए दुल्हन बन जाओ। 

वहीं जब महिला ने मना किया तो गुस्से में आकर उसने बाल खींचकर दुकान से बाहर निकाला। उसके बाद दबंग ने उसके शरीर से एक-एक कर कपड़े उतार दिए। जब बदन में एक भी कपड़ा नहीं बचा तो पीटना शुरू कर दिया। जिससे महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट आई।

महिला के साथ हैवानियत होता देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रधान को दी। जिसके बाद प्रधान ने महिला को बचाया।

इसके बाद महिलाओं ने घेरा बनाकर पीड़ित महिला को कपड़ा पहनाया। उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

113 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close