google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कन्नौज

ऐसी माँ…..12 साल के बच्चे को भूखा, प्यासा, रस्सी से बांधकर रखा और मार डाला 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कन्नौज जिले के नगला जमाली कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मां ने अपने 12 साल के बेटे की क्रूरता से हत्या कर दी। यह घटना तब उजागर हुई जब मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्चे की निर्दयता से हत्या की।

धर्मेंद्र नामक व्यक्ति की पत्नी करीब एक महीने पहले अपने बेटे के साथ अपने प्रेमी गुड्डू के साथ फरार हो गई थी। 

धर्मेंद्र की पत्नी का प्रेम संबंध गुड्डू के साथ चल रहा था और वह अपने पति के घर लौटने को तैयार नहीं थी, इसके बावजूद उसकी मां ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की थी। लेकिन पत्नी ने अपनी जिद को कायम रखा और प्रेमी के साथ रहने लगी।

मामला तब और भी गंभीर हो गया जब यह खुलासा हुआ कि मां अपने बेटे को घर में बंधक बनाकर रखा करती थी। बच्चे को मार-पीट कर प्रताड़ित किया जाता था और उसे भूखा-प्यासा रखा जाता था। 

इसे भी पढें  कागजों में चमत्कार! 3 महीने में दो बच्चों की मां बनी महिला, अफसर भी हैरान

एक दिन, जब बच्चे की एक बहन अपने भाई से मिलने गुड्डू के घर गई, उसने देखा कि वहां कुछ लोग बच्चे को पीट रहे थे। उसने घर आकर अपने पिता को बताया, लेकिन धर्मेंद्र की पत्नी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे धर्मेंद्र डर गया और चुप रह गया।

हाल ही में बच्चे की हत्या की सूचना मिली। धर्मेंद्र ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की है। 

इस आरोप की पुष्टि करते हुए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया और पाया कि बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। विशेष रूप से, बच्चे के गुप्तांगों पर भी चोटें लगी थीं, जिससे यह प्रतीत होता है कि हत्या के पीछे की वजह कुछ और ही थी।

पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कन्नौज के SP अमित कुमार आनंद ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

104 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close