google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

दुल्हन से जयमाल के वक्त दूल्हे ने कुछ पूछा, जवाब सुन जड़ दिया थप्पड़, मचा बवाल, बारात बैरंग लौटी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को बिहार से आई एक बरात में मछली न बनने के कारण दूल्हे ने जयमाला के समय ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा हो गया। इस मारपीट के दौरान कुर्सियां चलीं और दुल्हन समेत 12 लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद दूल्हा और सभी बराती फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे की कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि, शुक्रवार की शाम तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

घटना का विवरण

आनंद नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव के एक युवक से तय की थी। गुरुवार की रात जब बरात दरवाजे पर आई, तो लड़की पक्ष ने बरातियों का धूमधाम से स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद नाश्ता कराया गया। जब भोजन शुरू हुआ और मछली नहीं देखी गई, तो कुछ बरातियों ने इसका विरोध किया। उस समय जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के दोस्तों ने यह बात दूल्हे को बता दी।

जब दूल्हे को इस बात का पता चला, तो वह खड़ा हो गया और दुल्हन से पूछने लगा कि मछली क्यों नहीं बनी है? दुल्हन ने उत्तर दिया कि हमारे यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शाकाहारी भोजन बनता है। यह सुनते ही दूल्हा नाराज हो गया और दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। दुल्हन मौके पर ही गिर गई।

इसके बाद हंगामा बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुर्सियां चलीं और टेंट के खंभे तक उखाड़ दिए गए। इस बीच, वर पक्ष दूल्हे के साथ वाहन छोड़कर फरार हो गया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित

पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे की कार समेत बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। लड़के पक्ष को बुलाया गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

110 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close