google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गाजीपुर

पति को चाकलेट लेने भेजकर,  प्रेमी के साथ मिलकर बनाया ऐसा प्लान कि दंग रह गई पुलिस भी सुनकर… .. 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। गाजीपुर के खानपुर थाना इलाके के सिधौना के पास 29 सितंबर को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

एसपी ओमवीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने खुद पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। एसपी ने पुष्टि की कि मृतक स्वतंत्र भारती की पत्नी कंचन गिरी का वीरू नाम के एक लड़के से विवाह के पहले से संबंध था। मार्च में परिवार के दबाव में कंचन की शादी स्वतंत्र भारती से हुई थी, लेकिन कंचन इस शादी से खुश नहीं थी और उसके संबंध वीरू और उसके साथियों से बने रहे।

29 सितंबर को कंचन ने अपने पति स्वतंत्र को दुकान बंद करने के बाद वीरू के पास रखी चॉकलेट लाने के लिए भेजा था। इस बीच वीरू और उसके दो साथी, गोविंद यादव और गामा बिंद ने मिलकर रास्ते में स्वतंत्र को गोली मार दी और फरार हो गए। 

इसे भी पढें  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और छात्राओं को दी गई शुभकामनाएं

पुलिस जांच और मोबाइल सर्विलांस में इन सारी बातों का खुलासा हुआ। कंचन के मोबाइल कॉल डिटेल्स से भी कई तथ्य सामने आए, जिससे पूछताछ में कंचन ने पति की हत्या की साजिश कबूल कर ली।

फिलहाल पुलिस ने गोविंद यादव, गामा बिंद और साजिशकर्ता पत्नी कंचन को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी वीरू यादव की तलाश कर रही है। 

हत्या में शामिल होंडा शाइन बाइक, तमंचा और गोली बरामद कर लिए गए हैं। मामले में पत्नी समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

119 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close