google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायपुर

छग में किसका मंगल? शुरुआती दौर में भाजपा आगे बढ़ रही है, पिक्चर अभी तो बहुत बाकी है… 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
168 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता और सुमित गुप्ता की रिपोर्ट

रायपुर: देश में किसकी सरकार बनेगी? किसके वादों पर जनता ने किया भरोसा इन सारे सवालों के जवाब आज मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ में 3 सीटों के रुझान आए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय आगे हैं, कांग्रेस के भूपेश बघेल पिछड़ गए हैं। 

बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू आगे, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे, कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर आगे, महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे। बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप आगे चल रहे हैं।

प्रदेश में 41 हजार 477 मतपत्रों की होगी गिनती होगी। छत्तीसगढ़ में इस बार 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 11 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को वोटिंग हुई थी। मतगणना राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में एक-एक केंद्र पर हो रही है। छत्तीसगढ़ में मतगणना के लिए 94 हॉल तय किए गए हैं। वोटों की गिनती विधानसभावार हो रही है।

किनके बीच है मुकाबला

11 लोकसभा सीटों पर कुल 220 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। रायपुर लोकसभा से भाजपा नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है। राजनांदगांव सीट पर संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से है। कोरबा सीट पर सरोज पांडेय का मुकाबला कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से है।

दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल के खिलाफ राजेंद्र साहू मैदान में हैं। बस्तर सीट पर कांग्रेस के नेता कवासी लखमा और भाजपा के नए चेहरे महेश कश्यप के बीच मुकाबला है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक तोखन साहू को उतारा है। जांजगीर-चांपा से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को उतारा है वहीं, बीजेपी ने कमलेश जांगड़े को उतारा है। सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महाराज का मुकाबला कांग्रेस के नए चेहरे शशि सिंह के साथ है। रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया का मुकाबला कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से है। महासमुंद से ताम्रध्वज साहू का मुकाबला बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी से है। कांकेर सीट से बीरेश ठाकुर का मुकाबला बीजेपी के भोजराज नाग से है।

कैसा था 2019 का चुनाव

राज्य में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी। 11 में से 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी वहीं, कांग्रेस के खाते में केवल बस्तर और कोरबा लोकसभा सीटें ही आईं थी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close