google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
इटावामहोवा

बाइक पर स्टंट दिखाना बुलेट राजा को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे कर दी हेंकडी सीधी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
112 पाठकों ने अब तक पढा

निधि की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के इटावा में स्टंट दिखाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अबकी बार पुलिस ने एक बुलेट राजा के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी बाइक का लम्बा चौड़ा चालान काट दिया।

हाथ छोड़कर चला रहा था बाइक

बता दें कि इटावा जिले में लगातार पुलिस वाहन चलाने वाले लोगों से यही अपील करती रही है कि वह वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज अभी भी आते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का बुलेट बाइक पर बैठा हुआ है और वह चलती बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट दिखाता हुआ नजर आ रहा है। फिर बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होता है तो पुलिस भी हरकत में आ जाती है। फिर बाद में बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

चालान काटकर पुलिस ने बुलेट राजा को सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट दिखाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बाइक पर लगे नंबर प्लेट के आधार पर युवक तक पहुंचने का काम किया। पुलिस ने नंबर के आधार पर युवक के बारे में जानकारी ली फिर उसके बाद उसकी बुलेट का 16000 रुपए का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद बुलेट राजा काफी परेशान हो गया। वहीं पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि वह कोई भी ऐसा स्टंट ना करें जिससे आपके साथ-साथ सामने वाले की जान भी खतरे में आ जाए। अगर आप बाइक चलाते हैं तो हेलमेट का इस्तेमाल करें और बाइक को बिल्कुल ही छोड़कर ना चलाएं। जिससे आप दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सके।        

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close