google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चुनाव २०२४

पांचवे चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 56.7% वोटिंग, पढिए आपके क्षेत्र में कैसी रही वोटिंग? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, अंजनी कुमार त्रिपाठी और चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण के तहत आज वोट डाले गए। इन सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 67.5 फीसदी वोटिंग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में दर्ज हुई, जहां सिर्फ 48.7 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया है। 

पांचवें चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हुआ, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे देश में मौसम का तापमान बढ़ गया है, साथ ही चुनाव प्रचार की गर्मी में भी कोई कमी नहीं आई है। 

पांचवें चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 56.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। 

इसे भी पढें  लोस चुनाव 6 वां चरण ; थम गया प्रचार, बढी उम्मीदवारों की धडकनें, पढिए कौन कहाँ है किस हालत में

यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान

यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान हुआ। बाराबंकी में सबसे ज़्यादा 64.86% और लखनऊ में सबसे कम 49.88% वोटिंग हुई‌। वहीं अमेठी में 52.68 और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। आज यूपी की 80 में से 14 सीटों पर मतदान हुआ। 

यूपी के 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.55% मतदान

अमेठी – 45.13 प्रतिशत

बांदा – 48.08%

बाराबंकी – 55.35% 

फैजाबाद – 48.66% 

फतेहपुर – 47.25% 

गोंडा – 43.23% 

हमीरपुर – 48.87 प्रतिशत 

जालौन – 46.22%

झांसी – 52.53% 

कैसरगंज – 46.01% 

कौशांबी – 43.01% 

लखनऊ – 41.90% 

मोहनलालगंज – 51.08 प्रतिशत 

रायबरेली – 47.83 प्रतिशत

मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज व गोंडा में वोट डाले जा रहे हैं। यह 14 लोकसभा सीटें 21 जिलों में आती हैं। इस चरण में कुल 2,71,36,363 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला व 1,080 थर्ड जेंडर हैं।

मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी लोकसभा मोहनलालगंज है जहां 21,87,232 मतदाता हैं। सबसे कम 17,47,425 मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर में व सबसे कम चार प्रत्याशी कैसरगंज में लड़ रहे हैं।

इसे भी पढें  कांग्रेस में अंदरूनी हलचल के साथ पार्टी की दशा-दिशा को लेकर सवालों के सुर एक बार फिर तेज होने के संकेत

बाराबंकी में शाम पांच बजे तक 64.38 प्रतिशत हुआ मतदान

बाराबंकी। लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में शाम पांच बजे तक का अपडेट

268 विधानसभा सदर- 63.27

269 विधानसभा कुर्सी- 68.11

269 विधानसभा जैदपुर- 65.91

272 विधानसभा हैदरगढ़- 60.95

267 विधानसभा रामनगर- 64.23

कुल मतदान प्रतिशत -64.38

54 फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 57.36 प्रतिशत मतदान

फैजाबाद। शाम पांच बजे तक 57.36 प्रतिशत मतदान

54 फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र

271- रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान 56.81%

273 मिल्कीपुर में 55.74%

274 बीकापुर में 57.91%

275 अयोध्या में 53.91%

270 दरियाबाद में 61.91% 

कुल मतदान 57.36%

118 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close