google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

बड़ी शातिर दिमाग है ये औरत…एक चक्कर में कैसे कमाती थी 10 हजार? सुनकर चौंक जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अवैध अफीम के साथ एक महिला तस्‍कर को गिरफ्तार किया गया है। STF ने महिला के पास से 30 लाख से अधिक की अफीम बरामद की है।

आरोपी प्रमिला देवी लंबे समय से लखनऊ स्टेशन के आसपास तस्करी करती थी। मंगलवार को महिला झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से पकड़ा है।

आरोपी महिला ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रिय सदस्य है। इस गिरोह का सरगना झारखंड निवासी ओमवीर है। वह वर्तमान समय में बरेली में रहता है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है।

ओमवीर झारखंड के तस्करों से संपर्क करके अफीम मांगता है जिसे बरेली से पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में अपने कैरियरों के माध्यम से इसकी सप्लाई करता है। इसे झारखंड से बरेली माल पहुंचाने की एवज में प्रति चक्कर दस हजार रुपये मिलते हैं।

लंबे समय से थी तलाश

एसटीएफ ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। STF के मुताबिक, तस्कर महिला के जरिए पहले यूपी में अफीम की एंट्री कराते। फिर गिरोह के लोग इसे महंगे दामों में बेचते थे। इसकी तलाश पुलिस और STF को लंबे समय से थी। कई जगह छापेमारी की गई, लेकिन पकड़ में नहीं आती थी। अब पकड़ में आने के बाद गिरोह के खुलासा होने की उम्मीद है।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त बनाने की कवायद को लेकर की गई छापेमारी, किया जुर्माना

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close