google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चंडीगढ़पंजाबलुधियाना

जिस्मफरोशी के ऐसे तरीके… सुनकर होश उड़ गए पुलिसकर्मियों के भी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर इन दिनों स्पा सेंटर जिस्मफरोशी और अयाशी का अड्डा बने हुए हैं। सुबह से लेकर रात के अंधेरे में यहां काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। इन स्पा सेंटर में नशे से लेकर जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। यहां रात होते ही नशेड़ियों और जिस्मफरोशी करने वालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। यह गोरखधंधा महिला दलालों द्वारा चलाया जा रहा है। महिला दलालों का गुट आसपास की लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति करा रही है। दलाली का यह बिजनेस शनिवार और रविवार को सुबह से शाम तक चलता रहता है। 

स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल लड़कियां देह व्यापार कर रही हैं। ऐसे में इन युवतियों पर शक नहीं किया जा सकता कि यह जिस्मफरोशी का धंधा करती होंगी। चंडीगढ़ रोड के स्पा सेंटर सिर्फ जिस्मफरोशी का अड्डा बनकर रह गए हैं। यहां खूबसूरत महिलाएं अपना काम बखूबी अंजाम दे रही हैं। उधर, इस मामले पुलिस बेखर है।

धड़ल्ले से चल रहा देह व्यापार

इसे भी पढें  वो कौन सी वजह थी जिसके कारण लोकगायक चमकीला कि जान गई.. उनकी गीतें बनी वजह या इंडस्ट्री के किसी दुश्मन का था हाथ

सूत्रों की मानें तो जिस्मफरोशी का यह धंधा ना केवल चंडीगढ़ रोड बल्कि कई और इलाकों में अपने पैर पसार चुका है। सेक्स रैकेट के लिए युवतियां विभिन्न शहरों से यहां पहुंचाई जा रही हैं। 

जिस्मफरोशी करने वाली लड़कियां सप्लाई करके दलाल भी अब काफी पैसा कमा रहे है। मसाज के नाम पर आए युवकों को ये युवतियां अपने जाल में फसा कर हजारों रुपए ऐंठ लेती हैं। यहां जिस्म के दलालों ने उन्हें स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में काम दे रखा है। 

मसाज पार्लर की आड़ में उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस धंधे की खास बात ये है कि जिन युवतियों की उम्र कम होती है उनकी कीमत उतनी ही ज्यादा लगाई जाती है।

10 मिनट के लिए जा रहे हजारों रुपए

सूत्रों की माने तो ग्राहकों से व्हाट्सएप और इंटरनेट के जरिए संपर्क किया जाता है। महज 10 मिनट की सर्विस की कीमत हजारों रुपए तक होती है। अगर ग्राहक युवती को अलग कमरे में ले जाना चाहता है तो यह राशि कई गुना हो जाती है। 

इसे भी पढें  राहगीरों को लिफ्ट देता...हत्या कर शारीरिक संबंध बनाता, 11 मर्डर करने वाला 'गे सीरियल किलर' अरेस्ट

देह व्यापार का धंधा चलाने वाले दलाल पैसा कमाने के लालच में लड़कियों को बुलाते हैं। युवतियों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें जिस्मफरोशी के लिए कीमत बढ़ा कर दी जाती है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close