google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कभी मुख्तार अंसारी के सामने ठोंकी थी ताल ; अब उनको बसपा ने टिकट देकर क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण ही बदल डाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया: सलेमपुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने यहां से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया है। भीम राजभर वर्तमान में महाराष्ट्र में बसपा के प्रभारी हैं। 

बसपा ने पहले इन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में फेरबदल करते हुए भीम को सलेमपुर सीट से टिकट दिया है।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भीम मऊ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़े थे मगर हार गए थे। भीम राजभर की उम्मीदवारी के बाद सलेमपुर लोकसभा सीट पर अब नये समीकरण बनेंगे।

बदल जाएंगे सलेमपुर सीट के चुनावी समीकरण

मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव निवासी भीम राजभर का जन्म 1968 में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा नागपुर में हुई है। एलएलबी पास भीम राजभर ने अपना कैरियर एक वकील के तौर पर शुरू किया था। 

इसके साथ अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को पूरी करने के लिए बसपा जॉइन की थी। उनके पिता रामबली राजभर कोल्ड फील्ड में सिक्योरिटी इंचार्ज थे। भीम राजभर के चुनाव लड़ने से यहां के समीकरण अब बदल जाएंगे।

2012 में मुख्तार से हार गए थे भीम राजभर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम राजभर को 2020 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके पूर्व भीम मऊ जिले के बसपा के जिलाध्यक्ष और आजमगढ़ मंडल बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर भी रह चुके हैं। 

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मऊ विधानसभा सीट से भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया था। इसमें भीम मुख्तार अंसारी से चुनाव हार गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में भीम फिर मऊ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे मगर उस बार मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने इन्हें चुनाव हरा दिया था। 2022 के चुनाव में भीम बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

भाजपा ने रविंद्र कुशवाहा को दिया है टिकट

सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को तीसरी बार टिकट दिया है। रविन्द्र 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद बने थे। 

2019 के लोकसभा चुनाव में रविंद्र भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव जीते। इस बार भी भाजपा ने सलेमपुर से रविन्द्र को ही उम्मीदवार बनाया है। रविंद्र कुशवाहा के पिता हरि केवल प्रसाद भी सलेमपुर लोकसभा से चार बार सांसद रहे हैं।

सपा से पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर है मैदान में

समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर को मैदान में उतारा है। बसपा के टिकट पर सलेमपुर लोकसभा सीट से 2009 में सांसद रह चुके हैं। बाद में इन्होंने बसपा छोड़कर सपा जॉइन कर लिया था। सलेमपुर लोकसभा सीट का परिणाम जो भी हो मगर भीम राजभर के मैदान में आने से चुनावी समीकरण काफी हद तक बदल जाएंगे।

119 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close