google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

आंधी तूफान मचाएगी तबाही, ओले गिरकर करेंगे तोड़ फोड़, इन इलाकों में जारी हुआ हाई अलर्ट

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
88 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। हालांकि पिछले दिनों से देश के अलग-अलग प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते अब उत्तर प्रदेश में भी खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा। 

इस दौरान यूपी में आंधी, तूफान, बारिश के साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार 14 अप्रैल और सोमवार को दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

UP के इन जिलों में अलर्ट

सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, जालौन, औरैया, झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिन यहां आंधी चलने और भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

जानें UP के जिलों का तापमान

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान शनिवार 13 अप्रैल को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरदोई जिले में अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close