google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की कार्ययोजना पर हुआ विमर्श

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाटपार रानी उपनगर स्थित निर्मल मैरिज हॉल में भाटपार रानी विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय कर दी गई है। चुनाव संचालन समिति के जिम्मेदार कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन कर चुनाव को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि आज से 44 साल पहले भारतीय जनता पार्टी की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी। आज वह सारे उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र एवं राज्यों की सरकारों के द्वारा पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ढाई साल के मासूम को भी नहीं बख्शा ; चार दिन से गायब था और मिला इस हाल में….!

विधायक सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करें। सरकार की योजनाओं से समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। अध्यक्षता मंडल राजेंद्र जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद शंकर दुबे, बलराम उपाध्याय,अजय कुमार दूबे, अशोक कुमार पाण्डेय,अजय कुमार उपाध्याय, कुंज बिहारी सिंह,राज कुमार शाही, सुशील कुमार शाही,बिंदा कुशवाहा, अजीत सिंह,तिपुनायक विश्वकर्मा,जय नाथ कुशवाहा, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन,जय प्रकाश तिवारी,सुमेश्वर नाथ तिवारी, अनिल कुमार शाही, शशि रंजन तिवारी, संजय पटेल, डॉ पवन कुमार राय, गुड्डू गोस्वामी,राजन कुशवाहा,संजय सिंह, इन्दूभूषण कुशवाहा, मंटू पटेल अमित शाही, मनोज वर्मा, जितेंद्र कुशवाहा विवेक कुशवाहा, राजेश गुप्ता, आनंद पियूष उपाध्याय, गौतम प्रसाद, सत्येन्द्र पांडेय, अमरेन्द्र मौर्य, सुशील मिश्र, डॉ अशोक तिवारी सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

95 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close