google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

चुनावी अभियान की शुरुआत में मोदी ने खूब कही बातें, लोगों के ठहाकों के बीच कांग्रेस को भी कम नहीं लताड़ा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी के साथ दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मेरठ: प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ की रैली से चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान शख्स देश को दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहर को आदर पूर्वक नमन करता हूं। साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। 

आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यही मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। साथियों 2024 का ये चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।

अब देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम हो रहा है। नमो ड्रोन दीदी योजना भी बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। 

जब बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी तो उनका गौरव भी बढ़ेगा और कमाई भी बढ़ेगी। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हो उसमें आज बेटियों की संख्या दो गुने से अधिक हो चुकी है। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  राम की बरकत रामनगरी में… आने वाले सभी पर्यटकों को मिला ये बड़ा उपहार

मुद्रा योजना ने बेटियों को अपना बिजनेस खोलने का संबल दिया है। मोदी का सपना भी है और मोदी की गारंटी भी है। 

ये हमारी सरकार है जिसने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरीमा की रक्षा की है। ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। 

बीते 10 साल देश में माताओं-बहनों औऱ बेटियों के लिए सुविधा-सुरक्षा और सम्मान के रहे हैं।

गरीब को इलाज को चिंता न हो इसलिए हमने 5 लाख तक मुफ्त इलाज की योजना बनाई। 80 करोड़ लोगों मुफ्त राशन दे रही है, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा है। 

हमने गरीब को उसका स्वाभिमान हमने लौटाया है। ये हमारी सरकार है जिसने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए हैं। 

जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 कभी हटेगा यह भी लोगों को असंभव लगता था, लेकिन वो भी हटा है ओर जम्मू-कश्मीर का तेज विकास भी हो रहा है। इसलिए आज लोग बीजेपी के 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं। 

ये मोदी गरीबी से तपकर आज यहां पहुंचा है। तीन तलाक के विरूद्ध एक शक्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। तीन तलाक के खिलाफ न सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। 

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव कर रहा था, लेकिन वो आज सच्चाई बन चुका है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हार कर भी रचा इतिहास, अंडर 19 राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडियों का चयनित होना लगभग तय

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया और उस द्वीप को भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस की रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। 

भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें पकड़ लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाक का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगतते चले जा रहे हैं। आज मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस इंडी गठबंधन देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं। 

आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप कच्छतीवु है जिसे कांग्रेस ने कई दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो फालतू है। 

ये मेरठ की धरती, वीरों की धरती से भ्रष्टाचारियों को साफ-साफ कह रहा हूं, कान खोलकर सुन लें, ये मोदी पर चाहे कितने भी हमले करें, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है। 

भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। मेरी गारंटी है इन भ्रष्टाचारियों ने जिसका धन लूटा है उस धन को मैं लौटा रहा हूं। 

कांग्रेस के सरकार के दौरान गरीबों का छोटे निवेशकों का हजारों करोड़ रुपए हड़प लिया गया। हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करके 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे उन लोगों को लौटा दिए हैं जिनका पैसा लूटा गया था। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  योगी के गढ़ में 35 हजार परिवार गायब, घरों पर लटका ताला? हकीकत कर देगी हैरान

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ”कौन सांसद बने, कौन न बने, इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।” 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको याद कराना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था तब भारत में चारों तरफ गरीबी थी। 

जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही, साथ ही एक सामर्थ्यवान सशक्त मध्‍यम वर्ग देश को नयी ऊर्जा देगा।” उन्होंने नारा दिया- ‘‘आज पूरा देश कह रहा है – तीसरी बार….” और भीड़ से आवाज आयी- ‘‘मोदी सरकार।’’

बता दें कि आज पीएम मोदी ने केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्षों के साथ मंच साझा किया और राज्‍य में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की।

114 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close