google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिलासपुर

14 साल के इस नाबालिग बलात्कारी लडके की हैवानियत की कहानी आपके होश उडा देगी… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। जिस उम्र में बच्चे खेलने-कूदते हैं उस उम्र में एक 14 साल के लड़के ने तीन साल की मासूम का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना काफी हैरान करने वाली है। किसी भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है। लोग इस खबर पर शर्मसार हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में 14 साल के एक लड़के को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। घटना पर बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि यहां सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 14 साल के किशोर को पकड़ा।

लड़के के चाचा के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

सिंह आगे ने बताया कि पुलिस ने अपराध की जानकारी छिपाने के आरोप में बालक के चाचा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजन ने पुलिस में शिकायत की है कि कल शाम करीब चार बजे उनकी तीन साल की बेटी खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी और बाद में जब उन्होंने बालिका की खोजबीन की तब जानकारी मिली कि पड़ोस का बालक भी वहां नहीं है।

बच्ची के परिजन के अनुसार बाद में बच्चा बाथरूम में मिला और वहीं बच्ची भी घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जब परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राइवेट पार्ट में गहरे चोट के निशान

आप को यह भी पसंद आ सकता है  रेंजर पत्नी की प्रोफेसर पति को हुआ कालेज गर्ल से प्यार और फिर जो हुआ उसकी खूब हो रही है चर्चा

सिंह ने आगे बताया कि बच्ची के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया जिसके अनुसार बालिका के प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान हैं। पुलिस ने किशोर को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पकड़ लिया है और उसके चाचा को अपराध की जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आस-पास के लोग इस घटना पर हैरान जता रहे हैं।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close