google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

दांत से युवक का कान काटकर निगल गई महिला, वजह आपको सन्न कर देगी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
143 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

यूपी के आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दांत से युवक का कान काट लिया। जब पुलिस ने उससे शख्स का कान मांगा तो वह चबाकर निगल गई। महिला की हरकतों को देख पुलिस भी हैरान रह गई। घटना के बाद पीड़ित ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।दरअसल, महिला ने यह हरकत मामूली विवाद में की। दोनों पड़ोसी है। एक ही मकान में किराये पर अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में महिला ने अपना आपा खो दिया और युवक का कान चबा गई। इतना ही नहीं, महिला युवक का कान निगल गई। घटना न्यू आगरा क्षेत्र इलाके की है। दोनों के अलावा और किरायेदार भी उसी मकान में रहते हैं।

एक मकान में कई किरायेदार हैं

असल में देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं। वे रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मकान में अन्य लोग भी किराये पर रहते हैं। मकान में रहने वाली एक महिला खुद को मकानमालिक समझती है। वह सब पर अपना धौंस जमाती है। राखी के पति का नाम संजीव है। वह हर किसी से छोटी-छोटी बात पर लड़ती रहती है।

गेट बंद न करने को लेकर हुआ विवाद

चार मार्च को मकान में रहने वाले एक शख्स के बेटे का पेपर था। इसलिए रामवीर उस दिन अपना रिक्शा लेकर जल्दी निकल गया। दिन का समय था इसलिए किसी ने गेट में ताला नहीं लगाया। इसी बात को लेकर राखी लड़ने लगी। रामवीर ने राखी को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी।

इतने में राखी का पति संजीव भी आ गया। उसने रामवीर को पकड़ लिया। पहले से तमतमाई महिला ने दांत से रामवीर का कान काट लिया। इसके बाद जब उससे रामवीर का कान मांगा गया वह चबाकर निगल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close