google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

नगर के सोमनाथ मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की चुनावी मंत्रणा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। देवरिया संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने हमेशा क्षेत्र के बाहरी लोगों को जनप्रतिनिधि बनाया वह यहां आए और क्षेत्र का विकास किए बिना चले गए।उक्त बातें नगर के सोमनाथ मंदिर पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार की जननी है। यहां परीक्षा के पूर्व ही पेपर लीक हो जा रहा है।युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर भाजपा भर्तियों को निरस्त कर उन्हें बेरोजगार बना रही है। पूरे प्रदेश में जगह रिक्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया नही हो पा रही है। महंगाई के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।किसान ,व्यापारी, नौजवान की समस्या से इस सरकार को कोई मतलब नही है।यह केवल जाति व धर्म के बल पर सरकार बनाना चाहते हैं।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करना शुरू कर दिया है। संगठन ने प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी सौंप दिया है।

कार्यकर्ता के दम पर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि, ऋषिकेश मिश्र, समीर पांडेय,गोविंद मिश्र, बदरे आलम, नीलेश त्रिपाठी, नौशाद रजा, दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्र, आलोक त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, अंशु, हरिश्चंद्र सिंह, जयप्रकाश पाल, मनोज मणि, सच्चिदानंद मिश्र, प्रेम प्रजापति, प्रेमलाल भारती, धर्मेन्द्र पांडेय, मिर्जा खुर्शीद बेग, मनीष कुमार पांडेय, हर्षित सिंह, रमाशंकर यादव,दिनेश कुमार गुप्ता, रामध्यान यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  6 करोड़ 85,00,000 कैश के साथ 2 युवक पकड़ा गया तो पढ़िए फिर कौन सा 'चक्कर' शुरू हुआ ?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close