google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

स्व0 हरिकेवल प्रसाद की जयंती पर सांसद पुत्र ने दी श्रद्धांजलि, जीवन यात्रा पर भी प्रकाश डाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा जी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लार बाईपास एवम समता निवास सलेमपुर में मनाई गई।

सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पुत्र सांसद रविंद्र कुशवाहा एवम जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा चार बार सांसद और दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिता स्व0 हरिकेवल प्रसाद संघर्ष की उपज थे। उन्होंने आजीवन राजनीति को तपस्या और सेवा के भाव से देखा। वे गरीबों में भगवान का चेहरा देखते थे। उनका पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व0 हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे। जहां भी शोषण व अन्याय हुआ और आवाज अगर उनके कान पहुंची तो वे संघर्ष करने जरूर पहुंचे। हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं।

भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि समता निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अस्पताल परिसर में नाली का पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बहने से जनता त्रस्त

उक्त अवसर पर बलबीर सिंह दादा, अरूण सिंह, अजय दूबे वत्स, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह राजू, अखिलेश सिंह, अरुण पाण्डेय, कमलेश तिवारी, शिशिर राय, अनुराग सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close