google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबरराष्ट्रीय

पांच राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन फाइनल, जानें कौन किनती सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर डील फाइनल हो गई है। शनिवार को दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर पांच राज्यों में सीट शेयरिंग का खुलासा किया। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी। उन्होंने बताया कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा के बाद पांच राज्यों में सीट शेयरिंग पर समझौता फाइनल हो गया है।

मुकुल वासनिक ने बताया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशई उतारेगी। हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर AAP चुनाव लड़ेगी। वहीं, गुजरात में AAP दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-AAP

बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटे हैं। इन सात सीटों में से AAP नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली की सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। गोवा की दोनों लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं, जबकि चंडीगढ़ की एक सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में AAP कुरुक्षेत्र सीटे से अपना प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 24 और AAP 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। AAP गुजरात में भरूच और भावनगर सीट से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close