google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जयपुरजोधपुर

बगल में सो रही थी माँ और 13 माह की बच्ची अस्पताल से हो गई अगवा… सुनने वाले चौंक रहे हैं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट

राजस्थान के उदयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल के परिसर से 13 महीने की एक बच्ची को कथित रूप से अगवा हो गई। बच्ची की मां उसके पास ही सो रही थी। हालांकि उसे बच्ची के गायब होने की जानकारी नहीं हुई। जब मां की नींद खुली तो देखा कि उसके पास से बच्ची गायब है। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

मामले में पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात महिला उस समय बच्ची को उठाकर ले गई जब वह अपनी मां के साथ गलियारे में सो रही थी।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बीती रात अपनी मां के साथ एमबी अस्पताल के बरामदे में सो रही थी तभी सुबह करीब चार बजे मां उठी तो देखा कि उसकी बेटी गायब है।

घटना की जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को दी गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एक महिला बच्ची को अपने साथ लेकर अस्पताल से चली गई। 

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जिस महिला की बच्ची का अपहरण किया गया, वह अस्पताल में तिमारदार के तौर पर आई थी।

पुलिस उस महिला को तलाश रही है। अभी तक उस अज्ञात महिला के बारे में पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं बच्ची के गायब हो जाने से मां का बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

106 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  "अखिलेश यादव एसटी को प्रतिनिधित्व देने का ढोंग रचने की बजाय कोई चुनाव तो ढंग से लड लेते…"

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close