google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

महीने में 4 दिन काम 26 दिन आराम और 14 हजार मासिक वेतन… ठगी का ये तरीका चौंका देती है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

दिल्ली की एक तथाकथित ऑनलाइन कंपनी में महिलाओं को नौकरी देने के नाम पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इस कंपनी में काम कर रही तीन महिलाएं गांव में पहुंची। कुछ महिलाओं से संपर्क किया। उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए उन्हें नौकरी दिलाने का वादा किया। जब तक महिलाओं को सब कुछ जानकारी हुई तब तक वह ठगी का शिकार हो गई।

गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली के गांव अतरसुईया से जुड़ा है। यहां बीते दिनों गांव में तीन महिलाएं दिल्ली के एक ऑनलाइन मार्केटिंग शॉप में काम करने का झांसा दिया। 

उन महिलाओं ने बताया कि आप लोगों को महीने में सिर्फ चार दिन काम करने होंगे। बाकी 26 दिन आराम फरमाइए। एक महीना पूरा होने के बाद आपको बाई पोस्ट चेक आ जाएगा। अपने खाते में जमा करके पैसा विड्रोल कर सकती हैं। 

महिलाओं की बात सुनकर एक के बाद एक महिलाएं जुड़ती गई। इन महिलाओं ने बताया कि आपको 9099 रुपए जमा करने होंगे। उसके बाद आपके पीछे श्रृंखला बनती जाएगी। इस तरह गांव की करीब 9 महिलाओं ने उन लोगों के पास पैसा जमा किया। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  क्या बृजभूषण शरण सिंह को मिलेगी राहत? दिल्ली कोर्ट में अब नाबालिग पहलवान देगी जवाब

2 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद जब कोई पैसा रिटर्न नहीं आया। तो नौकरी के शिकार में फंसी महिलाओं ने झांसा देकर फिर उन कर्मचारियों को बुलाया। उसके बाद उनकी स्कूटी रख ली। स्कूटी रखे जाने के बाद उन लोगों ने चचरी चौकी पर पुलिस को सूचित किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस स्कूटी समय तीनों महिलाओं को बुला ले गई। पुलिस ने स्कूटी खड़ी करने के बाद महिलाओं को छोड़ दिया। अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

नौकरी के मामले में ठगी का शिकार हुई अतरसुईया गांव की रहने वाली विमला ने बताया कि ज्योति, मोनू और रीतू मैम हमारे गांव में पहुंची। हम लोगों से पूछा कि आप लोग नौकरी करोगी। विमला के मुताबिक उन्होंने कहा कौन सा काम करना पड़ेगा। महिलाओं ने उसका जवाब नहीं दिया। लेकिन यह जरूर बताया कि आपको 14000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 9900 रुपए जमा कर दीजिए। अपने पीछे और महिलाओं को जोड़िये। प्रत्येक माह सभी का पैसा चेक के माध्यम से आयेगा। 

विमला ने बताया कि उसने पैसा जमा कर दिया। इसके बाद गांव की करीब 9 महिलाओं ने पैसा जमा कर दिया। दो माह बीत गए जब इन लोगों को कोई पैसा वापस नहीं मिला तो इन महिलाओं ने उन लोगों को और लोगों को जोड़ने के बहाने बुलाया। इसके बाद सभी महिलाएं अपना पैसा मांगने लगी। पैसा ना देने पर इन लोगों ने उनकी स्कूटी को रख लिया। इसकी सूचना महिलाओं ने पुलिस को दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  कैसा होगा….इसराइल में काम कर रहे यूपी के कामगारों और उनके परिवारों की बढ़ती चिंता…

मौके पर पहुंची पुलिस तीनों महिलाओं और स्कूटी को अपने साथ ले गई। इसके बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया। स्कूटी अभी पुलिस चौकी पर जमा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close