google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से करेगा ग्राम परिक्रमा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का शुभारंभ कर रहा है।

इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे।

उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने जिला पंचायत डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को इस यात्रा से अवगत भी कराएंगे।इस यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी. नड्डा जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शयोगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर और प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह द्वारा किया जाएगा जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढें  शांतिपूर्ण ढंग से अदा किया गया अलविदा जुम्मा का नमाज

साथ ही इस यात्रा का शुभारंभ उसी दिन देवरिया जनपद के भलुअनी मण्डल से किया जायेगा।जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम का LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जायेगा, हर प्रसारण स्थल पर 3000 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।यात्रा का शुभारम्भ गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जायेगा।

यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।

यह यात्रा जिले में प्रतिदिन 5 गांवों में आयोजित की जाएगी।डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा।वह 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल (भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना जिससे किसानों की आय दोगुनी की जाए, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना।

इसे भी पढें  डीएम के औचक निरीक्षण में 26 शिक्षक मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,सत्यप्रकाश पाण्डेय, प्रिंस मिश्रा, मुकेश राय रहे।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close