google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

वर्दी की हनक में भूले मर्यादा ; बुजुर्ग किसान नेता के साथ पुलिस की ऐसी हरकत…वीडियो ? देख शरमा जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बिजनौर। एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग किसान नेता के साथ अभद्र व्यवहार किया। दरोगा ने गाली देते हुए पहले बुजुर्ग का गर्दन पकड़ी फिर उसे खींचते हुए अपने साथ ले गया।

वहीं इस पूरी घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला नांगल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नांगल थाने पर संयुक्त किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। साथ ही 15 फरवरी को महापंचायत का ऐलान किया। संगठन ने एक चेतावनी पत्र नांगल थाने के भीतर चस्पा करने का प्रयास किया। वहीं एक दरोगा ने गैर जमानती वारंट के आरोप में संगठन के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।

दरअसल मंगलवार को नांगल थाने के बाहर संयुक्त किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में सुरेंद्र सिंह, धूम सिंह, लवी चौधरी, देवेंद्र सिंह, करण सिंह, नौबहार सिंह, अमर सिंह, गजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, नरपाल सिंह ने धरना शुरू किया। पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

मामले में नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेकर बिजनौर पुलिस को सौंपा गया है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बिजली उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल क्या दे रही है फायदा.…. जानकर बांछें खिल जाएंगी सबकी

जिलाध्यक्ष पर रुपए हड़पने का आरोप

नांगल थाने पर संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान लालपुर सोजीमल के कुछ ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने छतर पाल सिंह पर रास्ता दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया। लालपुर सोजीमल निवासी फहमीदा द्वारा नांगल पुलिस को उपरोक्त संबंध में तहरीर भी सौंपी गई है। 

शख्स के साथ नहीं हुआ है अभद्र व्यवहार

अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बताया कि 6 फरवरी को छतरपाल सिंह थाने की गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। एक महिला ने आरोप लगाया कि छतरपाल सिंह ने रास्ता दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़पे हैं। इस प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। साथ ही 2015 में थाना हल्दौर में छतर पाल सिंह पर शराब तस्करी का अभियुक्त पंजीकृत है। इनके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का अधिपत्र जारी किया गया था। जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा छतर सिंह के साथ कोई दुर्व्यवहार या अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।

161 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close