google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हाथरस

फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा ड्रायर…..दूर दूर तक जाकर गिरे टुकड़े, दो महिलाएं घायल और पढिए कितनी हुई मौत? 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
97 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हसायन कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सोमवार की सुबह फर्टिलाइजर की एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। वहां रखी ड्रायर मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। उसके टुकड़े टुकड़े हो गए और दूर-दूर तक जाकर गिरे।

हादसे में पास की मुरब्बा फैक्ट्री में काम कर रही दो महिला मजदूर घायल हो गईं। वहीं एक महिला बेहोश हो गई। एसडीएम सिकंदराराऊ और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।

एसडीएम के मुताबिक हाथरस में सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक्सेल फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फैक्ट्री है। इसमें फर्टिलाइजर आदि बनता है। सोमवार सुबह फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ। फैक्ट्री के अंदर रखे मशीन के कुछ टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। इस फैक्टरी के पास स्थित एक मुरब्बा

फैक्ट्री में काम कर रही दो महिलाओं को ये टुकड़े जाकर लगे और दोनों घायल हो गई। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। इलाके में चर्चा फेल गई कि विस्फोट के कारण फैक्ट्री में कई मजदूरों की मौत हो गई है।

इस सूचना पर सरकारी अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन मौत की खबर अफवाह साबित हुई।

एसडीएम सिकंदराराऊ का कहना है फैक्ट्री के अंदर कोई जनहानि नहीं हुई थी। एसडीएम ने फैक्ट्री के संचालक से बात की और घटना के बारे में असलियत जानी।

एसडीएम सिकंदराराऊ ने बताया कि फैक्ट्री में फर्टिलाइजर आदि को सुखाने वाली ड्रायर मशीन फटी है। उससे ही तेज विस्फोट हुआ है।

एक महिला घायल और दूसरी बेहोश हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उनके घर भिजवा दिया है। फैक्ट्री में आपात स्थिति से निपटने के संसाधन थे या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close