google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन और वहीं से कर दिया ऐसा खेला कि सब रह गए सोचते… .आप सोचिए मत, इस खबर को पढिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। कानपुर में दुल्हन जयमाल के लिए ब्यूटी पार्लर मेकअप कराने गई। इसके बाद प्रेमी संग फरार हो गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाराती नाचते गाते और दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। दूल्हा जयमाल की रस्म के लिए दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से नहीं लौटी। जब पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई तो दूल्हे और दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। आधी रात के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दूल्हे के पिता ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा किनारे एक गांव में रहने वाले किसान ने बेटी की शादी कानपुर देहात में तय की थी। लड़की के पिता ने गांव के बाहर बेटी की शादी के लिए गेस्ट हाउस बुक किया था। गेस्ट हाउस में मेहमानों के लिए खाना तैयार था। घर में शादी के मंगल गीत गाए जा रहे थे। पूरा घर रिश्तेदारों और मेहमानों से भरा था। इसके साथ ही दुल्हन के पिता ने बेटी को देने के लिए दहेज की भी व्यवस्था की थी। जयमाल के लिए मेकअप कराने गई दुल्हन दोबारा वापस नहीं लौटी।

स्टेज पर बैठकर दूल्हा करता रहा इंतजार

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बीवी का घोंट दिया गला और दो मासूम बच्चों को भी मारा फिर तीनों लाश के साथ तीन दिन तक रहा….रुह कलप जाएगी खबर पढकर

सोमवार को शाम बारात चौबेपुर पहुंच गई। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का जनवासे में नाश्ता पानी कराकर स्वागत किया। इसके बाद बारात जनवासे उठी तो बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। जहां पर द्धारचार की रस्म अदा की गई। इसके बाद जयमाल की तैयारी होने लगी। दूल्हा स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। जयमाल के लिए दूल्हा दुल्हन का जयमाल के लिए इंतजार करने लगा।

ब्यूटी पार्लर पहुंची ही नहीं दुल्हन

लड़की वालों को भनक लगी कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर से मेकअप कराकर नहीं लौटी है। दुल्हन के परिजन जब ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दुल्हन यहां आई ही नहीं। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। जब इसकी भनक दूल्हे और उनके परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद किसी ने पंडाल में खाना तक नहीं खाया। दूल्हा पंडाल में चुपचाप बैठा रहा।

गांव में प्रेम सबंधों की चर्चा

गांव में चर्चा होती रही कि दुल्हन के किसी लड़के से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजनों ने उसकी मर्जी के बगैर शादी तय कर दी थी। दुल्हन इस शादी से खुश नहीं थी। ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। दोनों पक्षों में पंचायत होने के बाद बारात आधी रात के बाद बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ के राजनीतिक अखाड़े में "आप" की होगी एंट्री

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close