google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

बडी़ मुश्किल से चल रहा है घर… सुनिए दुखडा सीमा हैदर का, वीडियो ?देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

पाकिस्तान से अवैध तरीके से पिछले साल मई में भारत आई सीमा हैदर ने कहा है कि उनके घर का खर्चा मुश्किल से चल रहा है। सीमा हैदर ने दावा है कि उनके बच्चे अब स्कूल जा रहे हैं और उनका भी गुजारा मुश्किल से हो रहा है।

सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी घर की आर्थिक स्थिति को लेकर कई सारी बातें कही हैं। इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया है कि सचिन को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ty5T7z52XLU[/embedyt]

सीमा हैदर ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को लेकर क्या कहा?

सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, कुछ लोग उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं तो उस चीज को मैं किल्यर करना चाहती हूं कि हमारी जो सोशल मीडिया से, इंस्टा, यू्ट्यूब से कमाई हो रही है, उससे मुश्किल से हमारे घर का खर्चा चल रहा है, बच्चों का खर्चा चल रहा है…क्योंकि बच्चे भी अब पढ़ रहे हैं, स्कूल जा रहे हैं।’

सीमा हैदर ने आगे कहा कि, ”तो मुश्किल से हमारे घर का खर्चा चल रहा है लेकिन कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं। आपको पता है कि हमारा परिवार बड़ा है और कमाई का सिर्फ एक ही जरिया है, यूट्यूब। कमाई का दूसरा कोई तरीका भी नहीं है।’’

सचिन मीणा क्यों नहीं करते नौकरी? सीमा हैदर ने अब खुद बताया?

सचिन मीणा काम क्यों नहीं करते? इसपर सीमा हैदर ने कहा कि, ‘जहां तक सवाल आता है मीणा जी के काम करने का तो मैं बता दूं कि, बहुत जल्द वो काम पर जाएंगे। फिलहाल इनकी सुरक्षा, इनकी जान को खतरा है…लोग धमकियां देते हैं, इसलिए मीणा जी काम पर नहीं जाते हैं। लेकिन वो जल्द नौकरी पर जाएंगे।’

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close