google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

बड़े ही धूम धाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संजय वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया, लार। रविवार को मठ इण्टर कॉलेज के प्रांगण में छत्रपति शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान सैकड़ों स्वयं सेवकों ने योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार, नियुद्ध, खेलकूद, गणगीत, एकल गीत का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के बौद्धिक प्रमुख रामनाथ ने कहा कि केवल राष्ट्रीय कहलाने या बतलाने से नही बल्कि राष्ट्र हित मे काम करना नितांत आवश्यक है। यदि राष्ट्र रहेगा तभी हम रह पाएंगे। राष्ट्रहित की चिंता करने वाला प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक है। हम राष्ट्र की सेवा किसी भी प्रकार से कर सकते है। अपने संबोधन में बोलते देवाश्रम मठ लार के महन्त अभयानन्द गिरि ने कहा कि इतनी ठण्ड में रोज इस परिसर में आकर शाखा लगाने और भारत माता की जय बोलने वाले बहादुर बच्चों को मेरा भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि इन्हें यदि कोई भी जरूरत पड़ती है तो मैं सदैव तैयार हूँ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक हरि प्रकाश बरनवाल रहे। शाखा के अनमोल मोदनवाल ने अमृत वचन, मयंक मद्देशिया ने गणगीत गाया। वहीँ अर्पिता ने संगठन मंत्र, राघव ने एकल गीत व अर्पित बनरवाल ने प्रार्थना कराया।

इस शाखा के मुख्य शिक्षक किशन मिश्रा ने सभी आगंतुकों को आभार प्रगट किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश्वर, खण्ड़ कार्यवाह नितिन मिश्रा, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी, सर्वेश तिवारी, श्याम प्रकाश, केपी त्रिपाठी, आलोक, संजय वर्मा, दीपक मिश्रा, आज़ाद कुशवाहा, अवधेश सिंह, राजन प्रताप सिंह समेत बच्चों के अभिभावक व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

95 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close