google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

इस्लाम कबूल करोगे तो आउंगी… मायके गई बीवी के इस मैसेज ने ऐसा क्या असर किया कि युवक ने उठाया ये कदम? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कानपुर। शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने के एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां एक युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ इसके बाद दोंनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। 

शादी के बाद पत्नी अपने मायके चली गई और युवक पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। कई दिनों तक प्रताड़ना के बाद जब उसका पति तंग आ गया तो उसने एक वीडियो बनाई और फांसी लगा ली। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जूही थाना क्षेत्र का है। यहां पर शुभम वाल्मिकी नाम के युवक ने करीब 3 साल पहले खुशबू नाम की महिला के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही खुशबू अपने परिजनों के दबाव में युवक को छोड़कर चली गई। कुछ समय और बीतने के बाद खुशबू ने शुभम पर दबाव बनाया और इस्लाम कबूल करने को कहा। खुशबू की इस मांग को जब शुभम ने मानने से इनकार कर दिया तो उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

खुशबू ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

शुभम के परिजनों का आरोप है कि जब बार-बार बोलने के बाद भी शुभम धर्म परिवर्तन के लिए नहीं माना तो खुशबू ने पहले तो उसे धमकाया। इसके बाद खुशबू ने उत्पीड़न के आरोप लगाकर शुभम को जेल भिजवा दिया। जेल से जैसे-तैसे जब शुभम बाहर निकल कर आया वह तभी से परेशान था। शुभम इन दिनों मानसिक रूप से बहुत परेशान था और वह बार-बार खुशबू को मनाने की कोशिश करता रहा। 

पत्नी नहीं मानी तो की खुदकुशी

परिजनों ने खुशबू पर आरोप लगाया है कि जब बार-बार बोलने के बाद भी खुशबू अपनी जिद पर अड़ी रही और शुभम के पास नहीं आई तो शुभम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया और खुदकुशी कर ली।

शुभम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच शुरू कर दी है। 

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close