google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अयोध्या

स्कूल जा रही छात्रा को सरेआम लगा दी आग.. गंभीरावस्था में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही छात्रा, वजह चौंकाने वाली है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

यूपी के अयोध्या में स्कूल जाते समय 17 साल की छात्रा को उसके दूर के रिश्तेदार ने आग लगा दी। जिससे छात्रा बुरी तरह जल गई। फिलहाल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 11वीं में पढ़ती है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता है। डॉक्टर्स का कहना है कि छात्रा का चेहरा, सीना और हाथ जल गया है। घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने कहा कि एनकाउंटर में आरोपी लड़के के पैर में गोली लगी है। वह पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीने से लड़की को परेशान कर रहा था।वह लड़की से दोस्ती करना चाहता था। लड़की ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने साजिश रची और लड़की को जलाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह लड़की अपने स्कूल से लगभग 300 मीटर दूर थी। तभी आरोपी पीछे से उसके पास आया और केरोसिन से भरी प्लास्टिक की बोतल उस पर फेंककर आग लगा दी। लड़की चिल्लाई और पास के पानी के गड्ढे में कूद गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बादल फटने से आई प्रलय में कुछ जिंदा जमींदोज हो गए तो कुछ को सैलाब ने अपने साथ बहा दिया, चारों ओर मचा कोहराम

मामले में अयोध्या के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने कहा, “वह लगभग 15 प्रतिशत जल गई है।” सोनकर ने आगे बताया कि घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी के लोकेशन का पता लगाकर उसके पास पहुंचे तो उसने उन पर गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल उसके कब्जे से बरामद कर ली गई है।

लड़की अपनी मां और छोटी बहन के साथ अयोध्या में रहती है। पुलिस ने कहा कि उसके पिता और बड़ा भाई दूसरे राज्य में काम करते हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रावई की जा रही है।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close