google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाटपार रानी विकासखंड के ग्राम खामपार एवं बहोरवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई।

बहोरवा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधी या तो जेल की सलाखों में है या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आज महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है।

खामपार में कार्यक्रम को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा ने कहा कि देश में 1.59 लाख से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों की स्थापना करने का काम सरकार के द्वारा किया गया है।

खामपार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर मुहैया कराया गया है तो वहीं 11.8 करोड़ से ऊपर घरों में नल से जल और 100% घरों में बिजली पहुंचाने का काम हुआ है।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत लगभग 50 करोड़ से ऊपर गरीबों के बैंक खाते खोलकर के उन्हें सीधे-सीधे बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का काम किया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी भाटपार रानी भइयन लाल पटेल, राजेश कुमार ए डी ओ आईएसबी, प्रधान प्रतिनिधि खामपार मुकेश कुमार यादव, सुरेश तिवारी, हरिकेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान बहोरवा अंजू देवी,सत्य प्रकाश कुशवाहा, सचिव अनुज तिवारी, मंटू पटेल, देव मौर्या, वीरेंद्र कुशवाहा, अंशुल कुमार, ऋतुराज गुप्ता, धीरज गुप्ता, पीतांबर शाही,सुमंत कुशवाहा,जय प्रकाश कुशवाहा सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

82 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close