google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

देर रात अचानक लडकियों के फोन की घंटी बजती थी और फिर उसके बाद जो होता था… सुनकर हिल जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

वो पढ़ा लिखा था, उसने क्रोएशिया जाकर शेफ की डिग्री भी हासिल की थी, अच्छे घर से ताल्लुक रखता था, लेकिन उसकी नीयत बेहद खराब थी और उसके निशाने पर थी दिल्ली की कॉलेज जाने वाली लड़कियां या फिर जिनकी उम्र 20-30 साल के बीच हो। क्रोशिया रिटर्न शेफ की घिनौनी कहानी से अब पर्दाफाश हो चुका है। कैसे वो दिल्ली की लड़कियों को अपनी गंदी नीयत का शिकार बना रहा था।

दिल्ली के शेफ की घिनौनी हरकत

दिल्ली के कड़कड़डुमा इलाके में रहने वाली 25 साल की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले देर रात इसके फोन की घंटी बजी। इसने फोन चेक किया तो उसमें अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया हुआ था। लड़की ने मैसेज खोला चौंक गई। ये अश्लील मैसेज था। उस वक्त लड़की ने वो मैसेज इग्नोर कर दिया, लेकिन इसके बाद मैसेज का ये सिलसिला लगातार बना रहा।

20-30 साल की लड़कियों को कर रहा था ट्रैप

इस लड़की के पास लगातार गंदे मैसेज आने लगे। अब धीरे-धीरे इस मैसेज में लड़की पर न्यूड फोटो भेजने का दबाव बनाया जाने लगा। लगातार देर रात आ रहे मैसेज से लड़की परेशान हो चुकी थी। अश्लील मैसेज का सिलसिला थम नहीं रहा था। आखिरकार लड़की को मामले की शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। पुलिस की टीम जांच में जुटी और ये छानबीन की गई गई आखिर ये मैसेज कौन भेज रहा है।

फोन की लोकेशन भारत से बाहर दिख रही थी

फोन नंबर ट्रैक किया गया तो पता चला कि वो शख्स देश में नहीं है। नंबर की डीटेल निकाली गई तो सामने आया कि ये नंबर दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रहने वाले रोहित कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस की टीम इसके एड्रेस पर पहुंची, लेकिन पुलिस को घर बंद मिला। पता चला कि रोहित क्रोएशिया जा चुका है, जबकि उसका परिवार खबर मिलने के बाद घर बंद करके कही और चले गए। 

मुफ्त में सैकड़ों गेम खेल कर ढेरों इनाम जीतने के लिए?? फोटो को क्लिक करें

क्रोएशिया के एक होटल में है शेफ

रोहित एक शेफ है और क्रोएशिया में एक होटल में नौकरी करता है और उसी ने दिल्ली आकर इस लड़की को अश्लील मैसेज भेजे थे। कड़डूमा रहने वाली ये लड़की अकेली नहीं थी जो रोहित की इस मानसिकता का शिकार बनी थी। वो दिल्ली की कई लड़कियों को देर रात गंदे-गंदे मैसेज भेजता था और उनसे प्राइवेट फोटो की मांग करता था।

रात को शराब पीकर भेजता था अश्लील मैसेज

पुलिस लंबे समय से रोहित के देश लौटने का इंतजार कर रही थी। 23 नवंबर के दिन ये क्रोशिया से वापस भारत लौटकर आया और फिर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। 

खेल खेल में ज्ञान हासिल करें और वो भी बिलकुल मुफ्त नीचे ??फोटो को क्लिक करें

पूछताछ में इसने कबूल किया कि दिल्ली की लड़कियों के नंबर ये अलग-अलग जगह से जुगाड़ता था और फिर रात को दोस्तों के साथ शराब पीकर उन्हें गंदे और अश्लील वीडियो और फोटो भेजा करता था।

134 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close