google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

मोदी बोले, डूब मरो कांग्रेसी तो प्रियंका बोलीं, फकीर और मामा से छुटकारा मिले, चुनावी सभा में आगे पढ़िए क्या कहा राहुल ने

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में 3 और राजस्थान में एक जनसभा की। उन्होंने उदयपुर में कहा कि महिला अपराधों की बात करो तो कांग्रेस के मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। कांग्रेस वालों डूब मरो। वहीं मध्यप्रदेश के छतरपुर में कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि भगवान राम का मंदिर बने। इन्होंने बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, इन्हें 100 साल तक तरसाइए।

मोदी की स्पीच का सार: मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को 7 बड़े मुद्दों पर घेरा। कानून व्यवस्था, महिला अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, राजस्थानी स्वाभिमान, विकास और कांग्रेस की गुटबाजी। उधर, मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड की 26 सीटों को साधते हुए केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा करने का वादा किया। राम मंदिर का जिक्र कर धार्मिक कार्ड भी खेला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के सतना, छतरपुर और नीमच में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। नीमच में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया, दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया था।’

नीमच से पहले छतरपुर की सभा में बोले, ‘कांग्रेस नहीं चाहती थी कि भगवान राम का मंदिर बने। इन्होंने बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, इन्हें 100 साल तक तरसाइए। सत्ता के लिए तरसाकर सजा दीजिए।’

सतना की चुनावी सभा में PM ने कहा, ‘अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें घर (PM आवास) नहीं मिले हैं, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर PM आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया।’

मोदी ने युवाओं खासकर फर्स्ट टाइम वोटर से कहा, ‘पूरे चुनाव को आप लीड करिए।’

कांग्रेस वाले रिवर्स गियर के एक्सपर्ट: कांग्रेस के लिए देश दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली में खत्म हो जाता था। योजनाएं दिल्ली के एक कमरे में घोषित होती थीं। इनके एक नेता विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाते थे। कांग्रेस वाले रिवर्स गियर के एक्सपर्ट हैं। इनकी हर योजना देश को पीछे ले जाने वाली होती है।

केन-बेतवा लिंक को मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा?: बुंदेलखंड में केन-बेतवा नदियां मोदी के पहले भी थीं। फिर केन-बेतवा लिंक परियोजना को मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा? ये मोदी की गारंटी है कि 45 हजार करोड़ रुपए लगाकर केन-बेतवा लिंक का काम पूरा करूंगा। पानी की समस्या दूर करूंगा।

कांग्रेस के चांद-सूरज लाने वाले वादे मीठा जहर: कांग्रेस जब चांद और सूरज लाने वाले वादे करे तो समझ लेना कुछ तो गड़बड़ है। कांग्रेस के पंजे से आपको खुद को और मध्यप्रदेश को बचाना है। जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है। देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है।

प्रियंका बोलीं- आपको फकीर और मामा से छुटकारा मिले; राहुल बोले- MP बलात्कार और बेरोजगारी की राजधानी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश के सतना और रीवा में चुनावी सभा की। उन्होंने सतना के चित्रकूट में कहा कि आपको फकीर और मामा जी से छुटकारा मिले। वहीं राहुल गांधी ने जबलपुर की एक चुनावी सभा में कहा कि उज्जैन में 11 साल की बच्ची के साथ रेप होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बलात्कार और बेरोजगारी की राजधानी भी बताया।

प्रियंका और राहुल की स्पीच का सार: प्रियंका ने प्रदेश के 1.12 करोड़ किसानों को साधने की कोशिश की। इंदिरा गांधी के नाम पर इमोशनल कार्ड खेला। फकीर(मोदी), मामा(शिवराज) बोलकर भ्रष्टाचार पर हमला बोला। प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटी भी याद दिलाई। उधर, राहुल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो, आदिवासी युवक पर पेशाब की घटना याद दिलाई।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close